Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

मऊ । चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के करमी गांव के समीप हुए चर्चित गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार यह घटना पुरानी रंजिश, गैंग वर्चस्व और समझौते के विवाद को लेकर हुई थी। पूर्व मंत्री एवं एमएलसी यशवंत सिंह के यहां आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम से लौटते समय दो हिस्ट्रीशीटर गुट आमने-सामने आ गए थे। इसी दौरान फायरिंग की घटना हुई, जिसमें हिस्ट्रीशीटर अमरेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने लग्गूपुर बॉर्डर, थाना मुहम्मदाबाद क्षेत्र से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी, एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि घटना की जड़ अक्टूबर 2024 की पुरानी रंजिश से जुड़ी है। उस समय अमन सिंह ने करण यादव नामक युवक पर गोली चलाई थी, जिसके बाद उसे जेल भेजा गया था। पुलिस के अनुसार करण यादव और अमरेश सिंह के बीच मित्रता थी, और अमन सिंह लगातार अमरेश सिंह पर समझौता कराने का दबाव बना रहा था। इनकार किए जाने पर यह हमला किया गया। पुलिस अब मुख्य आरोपी अमन सिंह की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

रानीपुर साइबर टीम द्वारा पूर्व मे गुम हुए 01 अदद मोबाइल(कुल कीमत 13999/-) को उनके वास्तविक मालिक को किया गया सुपुर्द-
आज फोकस में

रानीपुर साइबर टीम द्वारा पूर्व मे गुम हुए 01 अदद मोबाइल(कुल कीमत 13999/-) को उनके वास्तविक मालिक को किया गया सुपुर्द-

रानीपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला के खाते से ठगे गए 12,111 रुपये वापस करा दिए
आज फोकस में

रानीपुर थाना पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला के खाते से ठगे गए 12,111 रुपये वापस करा दिए

रानीपुर: बाजार आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
आज फोकस में

रानीपुर: बाजार आए युवक की मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

​रानीपुर: मिट्टी पाटने के विवाद में युवक व उसकी मां पर लाठी-डंडों से हमला, केस दर्ज
आज फोकस में

​रानीपुर: मिट्टी पाटने के विवाद में युवक व उसकी मां पर लाठी-डंडों से हमला, केस दर्ज

सेमरी मे अधूरा पड़ा जल मिशन कार्य लोगों को नहीं मिला लाभ।
आज फोकस में

सेमरी मे अधूरा पड़ा जल मिशन कार्य लोगों को नहीं मिला लाभ।

रानीपुर टेम्पो से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया।
आज फोकस में

रानीपुर टेम्पो से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे दिया।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

शनिवार, 13 जून 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp