Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी घायल, अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी घायल, अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार

 

मऊ। जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।

 

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत हलधरपुर पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी दानिश उर्फ छोटू पुत्र अल्ताफ निवासी मुस्तफाबाद मोटरसाइकिल से क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया।

 

पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

 

घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी जोगापुर रतनपुरा भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल मऊ रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp