Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ: रानीपुर में बाइक और साइकिल की भिड़ंत, साइकिल सवार गंभीर घायल

Author Image
Written by
Vipinkumar Singh

मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मिर्जाहाजीपुरा-सुल्तानीपुर मार्ग पर रानीपुर पेट्रोल पंप के पास की है। जानकारी के अनुसार रानीपुर ग्रामसभा निवासी जितेंद्र चौहान, पुत्र स्वर्गीय गौरी चौहान, गोकुलपुरा गांव में एक निमंत्रण कार्यक्रम से साइकिल द्वारा अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर आगे सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जितेंद्र चौहान सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और रानीपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

वहीं दुर्घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे बाइक सवार को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp