Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सनातन धर्म सेवा समिति फरवरी में कराएगी सामूहिक विवाह

 

मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। ब्लॉक क्षेत्र के भातकोल धरौहरा स्थित एक निजी विद्यालय में रविवार को सनातन धर्म सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी सामाजिक कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए फरवरी माह में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेहद सहायक सिद्ध होते हैं। इससे सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है तथा विवाह संबंधी अनावश्यक खर्चों में भी कमी आती है। समिति के सदस्यों से अभी से कार्यक्रम की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया गया।

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि जिन परिवारों के पुत्र या पुत्री विवाह योग्य हैं और जो सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं, वे समिति से संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। बैठक में आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों के गठन तथा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से ललित मिश्रा, संतोष उपाध्याय, लक्ष्मी प्रसाद, आशुतोष मिश्रा, बृजेश चौहान, देवनाथ शर्मा, नंदा सहनी, मुकेश पांडेय, मनोज पांडेय, आलोक शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

रविवार, 21 जून 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp