Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रानीपुर में अनियंत्रित स्कॉर्पियो 33 केवी बिजली पोल से टकराई, बड़ा हादसा टला

Author Image
Written by
Vipinkumar Singh

 

रानीपुर (मऊ)। रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रानीपुर में शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खुरहट-रानीपुर मार्ग पर रानीपुर थाने से लगभग 500 मीटर की दूरी पर तेज रफ्तार एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे लगे 33 केवी विद्युत पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का पोल टूटकर जमीन पर गिर गया। संयोगवश उस समय विद्युत आपूर्ति बंद थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार स्कॉर्पियो चालक नशे की हालत में था, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही रानीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चालक की मेडिकल जांच कराए जाने और दुर्घटना के कारणों की गहन पड़ताल किए जाने की बात कही जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 21 जून 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp