Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बच्चों के खेल से शुरू हुआ विवाद, मारपीट के बाद आठ लोगों का शांति भंग में चालान

 

मऊ:मोहम्मदाबाद गोहना  क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जमीनी और पारिवारिक विवाद के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल आठ लोगों का शांति भंग की आशंका में न्यायालय चालान किया है। मढ़ा गांव में बच्चों के खेल के दौरान हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की।

वहीं, कोतवाली क्षेत्र के तुलसीपुर कुड़वा गांव में भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने संतोष यादव पुत्र स्वर्गीय बलिराम के खिलाफ भी शांति भंग की कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। इस प्रकार पुलिस ने कुल आठ लोगों का चालान कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

रविवार, 21 जून 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp