Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वलीदपुर में 95वां उर्स 24 व 25 जुलाई को, तैयारियां अंतिम चरण में

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ: मोहम्मदाबाद गोहना । नगर पंचायत वलीदपुर स्थित हजरत सूफी मोहम्मद जान सिद्दीकी किरमानी के 95वें सालाना दो दिवसीय उर्स-ए-पाक का आयोजन 24 व 25 जुलाई को अकीदत व एहतराम के साथ किया जाएगा। उर्स की तमाम तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं और दरगाह परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।मोईनिया मंजिल दरगाह चिराग रब्बानी व गौसे जमानी वलीदपुर के सज्जादा नशीन शाह मोहम्मद इजहार अहमद ने बताया कि उर्स से पूर्व 23 जुलाई को बटोर की रस्म अदा की जाएगी। 24 जुलाई की सुबह 8 बजे कुरआनख्वानी व मिलाद-ए-शरीफ का आयोजन होगा। शाम को चादरपोशी तथा रात्रि में मशहूर कव्वालों द्वारा महफ़िल-ए-कव्वाली सजाई जाएगी।उन्होंने बताया कि 25 जुलाई की सुबह गुस्ल-ए-मजार शरीफ और गागर की रस्म अदा होगी। शाम को खिरका पोशी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रात्रि में समाखाने में कव्वाली के बाद उर्स का समापन होगा।उर्स में जनपद सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्थाओं को लेकर लगातार तैयारियों में जुटी हुई है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp