Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

असम में बाढ़ प्रभावितों के लिए सेना का राहत अभियान जारी, 1000 से अधिक लोगों को बचाया

Author Image
Written by
हारून खान

गुवाहाटी। असम में भीषण बाढ़ के बीच भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन जल राहत’ लगातार जारी है। सेना बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 1000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है।

सेना की ओर से 200 से अधिक लोगों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा प्रभावित परिवारों के बीच 19 टन से अधिक खाद्यान्न वितरित किया गया। राहत कार्य के तहत 30,500 से अधिक भोजन पैकेट, 43,000 लीटर से अधिक पेयजल, ताज़ी सब्जियां, दूध, कपड़े, स्वच्छता किट तथा अन्य आवश्यक राहत सामग्री भी पहुंचाई गई है।

भारतीय सेना ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन और अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहुंचाई जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp