Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ के रामतिलक रंजन ने UPTGT-2022 में हासिल की ऑल यूपी 30वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

मऊ जनपद मऊ के हलधरपुर निवासी रामतिलक रंजन ने उत्तर प्रदेश प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (UPTGT)-2022 परीक्षा में पूरे प्रदेश में 30वीं रैंक प्राप्त कर जिले और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

रामतिलक रंजन ग्राम हलधरपुर, पोस्ट हलधरपुर, जनपद मऊ के निवासी हैं। उनके पिता का नाम मोतीचंद्र तथा माता का नाम सुगंती देवी है। पिता छोटी सी कपड़े की दुकान करते हैं । उनकी इस सफलता के पीछे उनके मार्गदर्शक एवं चाचा ज्ञानचंद्र प्रसाद का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन और प्रेरणा ने उन्हें लक्ष्य तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रामतिलक रंजन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरदार बल्लभभाई इंटर कॉलेज, हलधरपुर (मऊ) से हाईस्कूल तथा दीप देव इंटर कॉलेज, हलधरपुर (मऊ) से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महेंद्र महाविद्यालय, हलधरपुर (मऊ) से स्नातक (बी.ए.) एवं भूगोल विषय में स्नातकोत्तर (एम.ए.) की डिग्री हासिल की। बी.एड. की शिक्षा उन्होंने रामभजन डिग्री कॉलेज, थलईपुर, मऊ से प्राप्त की।

अपनी सफलता का श्रेय रामतिलक रंजन ने अपने माता-पिता, मार्गदर्शक ज्ञानचंद्र प्रसाद, गुरुजनों तथा परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के बल पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षकों, सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp