Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मंगलसूत्र छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटा गया मंगलसूत्र और बाइक बरामद

Author Image
Written by
Sahabuddin Hashmi

गुलरिहा थाना पुलिस ने छिनैती की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिनैती किया गया एक मंगलसूत्र और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मो. आदिल पुत्र जुल्फिकार और करन भारती पुत्र राजेश भारती को गिरफ्तार किया।

दरअसल, 20 अगस्त 2026 को मोटरसाइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला का मंगलसूत्र छीन लिया था और मौके से फरार हो गया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गुलरिहा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पीली धातु का मोती लगा एक मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मो. आदिल निवासी फतेहपुर डिहवा, थाना चिलुआताल और करन भारती निवासी फतेहपुर डिहवा, थाना चिलुआताल, गोरखपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ थाना गुलरिहा में मु0अ0सं0 681/2026, धारा 304(2), 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

उपनिरीक्षक राहुल कुमार, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, रिजर्व कांस्टेबल अवनीश यादव और कांस्टेबल मुकेश कुमार की टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी और बरामदगी की कार्रवाई की।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp