Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चोरी के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार, मंगलसूत्र-पायल और नकदी बरामद

Author Image
Written by
Sahabuddin Hashmi

चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एम्स थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से चोरी का मंगलसूत्र मय लॉकेट, एक जोड़ी पायल और 1,700 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना एम्स पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने दो संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा। पूछताछ और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से पीली धातु का एक मंगलसूत्र मय लॉकेट, सफेद धातु की एक जोड़ी पायल और 1,700 रुपये नकद बरामद हुए।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सोहाना उर्फ पूजा पत्नी देव उर्फ मालिक खरवार और शालू उर्फ निमकी पत्नी सिकम उर्फ विभीषण के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से टिपुरा कॉलोनी, बेहया, भोजपुर बिहार की रहने वाली बताई गई हैं और वर्तमान में डोमिनगढ़, थाना तिवारीपुर, गोरखपुर में रह रही थीं।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना एम्स में मु0अ0सं0 262/2026, धारा 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों अभियुक्ताओं के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामद सामान

– 01 मंगलसूत्र मय लॉकेट, पीली धातु

– 01 जोड़ी पायल, सफेद धातु

– ₹1,700 नकद

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

– महेन्द्र कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष एम्स

– उ0नि0 नितेश कुमार राय, चौकी प्रभारी सोनबरसा, थाना एम्स

– का0 प्रमोद कुमार, थाना एम्स

– रि0म0का0 श्वेता अग्निहोत्री, थाना एम्स

– रि0म0का0 सुमित्रा, थाना एम्स

पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

गुरुवार, 27 अगस्त 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp