Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गोरखपुर में जमीन कब्जे को लेकर बवाल, सपा नेताओं पर मुकदमा

Author Image
Written by
Sahabuddin Hashmi

गोरखपुर में जमीन पर कब्जे के आरोप को लेकर जमकर विवाद हो गया। मामला राजघाट थाना क्षेत्र के खोखरटोला का है, जहां जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सपा नेता जफर अमीन उर्फ डक्कू और सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, खोखरटोला में जमीन को लेकर मंगलवार को विवाद की स्थिति पैदा हो गई। शिकायतकर्ता शहाना खातून का आरोप है कि जफर अमीन उर्फ डक्कू और शब्बीर कुरैशी अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन पर लगे टिनशेड तथा पाइप हटाने का प्रयास किया।

महिलाओं द्वारा इसका विरोध किए जाने के बाद मौके पर कहासुनी और नोकझोंक की स्थिति बन गई। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि जमीन से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं।

शिकायत के आधार पर राजघाट पुलिस ने जफर अमीन डक्कू, शब्बीर कुरैशी समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से मौके पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे:

वहीं, इस पूरे मामले में दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। शिकायतकर्ता पक्ष का कहना है कि परिवार लंबे समय से जमीन और मकान पर काबिज है।

जबकि सपा नेता जफर अमीन डक्कू का कहना है कि जमीन उनकी है और उनके पास इससे संबंधित दस्तावेज मौजूद हैं। उनका दावा है कि उन्होंने अपनी जमीन से अवैध कब्जा हटाने का प्रयास किया था।

अब सवाल यह है कि जमीन का वास्तविक मालिक कौन है? इसका फैसला संबंधित राजस्व अभिलेखों, दस्तावेजों और न्यायालय में चल रहे मामले की स्थिति की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

फिलहाल राजघाट पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस वायरल वीडियो, शिकायत और दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे विवाद की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp