Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

साइबर फ्रॉड में ठगे गए 71 हजार रुपये गोरखपुर पुलिस ने कराए वापस

Author Image
Written by
Sahabuddin Hashmi

साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को गोरखपुर पुलिस ने बड़ी राहत दिलाई है। थाना कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क टीम की त्वरित कार्रवाई के बाद साइबर फ्रॉड में ठगे गए 71 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए गए।

जानकारी के मुताबिक, साइबर अपराधियों ने आवेदक के बैंक खाते से 71,000 रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने थाना कोतवाली की साइबर हेल्प डेस्क से संपर्क किया।

पुलिस टीम ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और धोखाधड़ी की रकम को होल्ड कराने की कार्रवाई शुरू की। इसके बाद MRM पोर्टल के तहत नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते 04 सितंबर 2026 को पूरी 71 हजार रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

इस कार्रवाई में साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक सौरभ मौर्य, महिला उपनिरीक्षक संध्या मौर्य, महिला कांस्टेबल सुनैना वर्मा और रिजर्व कांस्टेबल संजीत यादव शामिल रहे।

गोरखपुर पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क टीम की इस कार्रवाई से साइबर ठगी के पीड़ित को उसकी मेहनत की कमाई वापस मिल सकी।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp