Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ब्रेकर पर उछलकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत

Author Image
Written by
हारून खान

मऊ। घोसी ब्लॉक मुख्यालय के सामने शनिवार देर रात तेज रफ्तार सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ब्रेकर पर उछलकर अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई और चालक उसके नीचे दब गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान गोठा निवासी अरविंद यादव (40) पुत्र रामसुख के रूप में हुई। बताया गया कि अरविंद यादव इंदारा से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सीमेंट लादकर अपने घर गोठा जा रहे थे। शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे वह ब्लॉक मुख्यालय के सामने पहुंचे। इसी दौरान ब्रेकर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली उछलकर अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे में अरविंद ट्रैक्टर के नीचे दब गए।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही घोसी कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा कराया और उसके नीचे दबे चालक के शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। चालक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।

बताया गया कि अरविंद यादव गोठा में फोरलेन के किनारे अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। निर्माण कार्य के लिए ही वह इंदारा से सीमेंट लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp