Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिहार जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, एक्सयूवी समेत दो गिरफ्तार

Author Image
Written by
हारून खान

बिना नंबर प्लेट की एक्सयूवी से बिहार ले जा रहे थे शराब, रामनगर बार्डर पर पकड़े गए

मऊ।

अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दोहरीघाट थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार ले जाई जा रही 423 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की महिंद्रा एक्सयूवी-500 से शराब की तस्करी कर रहे दो आरोपितों को रामनगर बार्डर के पास गिरफ्तार किया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी के पर्यवेक्षण में संयुक्त टीम ने सोमवार पांच अक्टूबर की सुबह करीब 3:30 बजे रामनगर बार्डर के पास संदिग्ध एक्सयूवी को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सूरज चौधरी पुत्र विनोद चौधरी, निवासी पटेल नगर, थाना रंजीत नगर, करोलबाग, दिल्ली और फरीद खां पुत्र हमीद खां, निवासी कंतित शरीफ, थाना विंध्याचल, मिर्जापुर के रूप में हुई। पुलिस ने वाहन से रॉयल स्टैग की 750 एमएल की 528 शीशियां तथा रॉयल ग्रीन व्हिस्की की 750 एमएल की 36 शीशियां बरामद कीं। शराब की कुल मात्रा 423 लीटर बताई गई है। शराब तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की महिंद्रा एक्सयूवी-500 को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में रामनगर बार्डर के पास वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक्सयूवी से बिहार ले जाई जा रही 423 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये है।

दोनों आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।इस मामले में थाना दोहरीघाट में मु.अ.सं. 231/2026 के तहत धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं धारा 319(2), 318(4), 336(3), 338 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामायण सिंह, अपराध निरीक्षक महेंद्र कुमार यादव, एसओजी प्रभारी मनोज कुमार मय हमराह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार, उपनिरीक्षक महादेव गुप्ता, कांस्टेबल शैलेष कुमार यादव तथा कांस्टेबल सिद्धार्थ श्रीवास्तव शामिल रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp