Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गुरु पर्व पर उदासीन ऋषि आश्रम में ध्वज पूजन, हवन और भंडारे का आयोजन

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ।मोहम्मदाबाद गोहना, जमीन बरामदपुर स्थित उदासीन ऋषि आश्रम में तीन दिवसीय गुरु पर्व के अवसर पर सोमवार को श्रद्धा और आस्था के साथ ध्वज पूजन, अरदास, हवन, प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सेवादारों और संतों ने हिस्सा लिया।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से श्रद्धालु एवं सेवादार पहुंचे। भक्तों ने भगवान श्रीचंद जी की पूजा-अर्चना कर गुरु का आशीर्वाद लिया और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

उदासीन ऋषि आश्रम के महंत सत्यानाम दास महाराज की देखरेख में ध्वज पूजन, अरदास एवं हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर सहित कोलकाता, दिल्ली और पंजाब से भी संत एवं श्रद्धालु पहुंचे।

मंगलवार को सुबह देसी घी से तैयार हलवे का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। भक्त प्रसाद ग्रहण कर अपने-अपने घरों के लिए रवाना होंगे।

कार्यक्रम में उदासीन ऋषि आश्रम से जुड़े सेवादारों, भक्तों और विभिन्न जनपदों से आए संतों ने भाग लिया। आश्रम से जुड़े महिला एवं पुरुष गुरमुख श्रद्धालु गुरु के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेते हैं।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp