Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एसआईआर के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, पुतला दहन का प्रयास विफल

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना  निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में मंगलवार को तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने ढोल-नगाड़े के साथ पूरे तहसील परिसर में भ्रमण कर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह एवं चुनाव आयुक्त ज्ञानेश्वर मिश्र के नाम का पुतला बनाकर दहन करने की तैयारी की थी। अधिवक्ता पुतला लेकर तहसील के बाहर मुख्य सड़क पर पहुंचे, जहां पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच पुतले को लेकर छीना- झपटी हुई। प्रशासन ने अधिवक्ताओं के हाथ से पुतला ले लिया, जिसके चलते वह पुतला दहन नहीं कर सके।

इसके बाद अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री को सौंपा। ज्ञापन में एसआईआर के नाम पर मतदाताओं से भराए जा रहे सत्यापन फार्म की प्रक्रिया तत्काल बंद कराने की मांग की गई। साथ ही निर्वाचन आयोग के संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप कार्य करने की मांग उठाई गई। अधिवक्ताओं ने ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंकाओं का हवाला देते हुए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के स्थान पर मतपत्र से चुनाव कराने की मांग भी की।

प्रदर्शन में अधिवक्ता महेंद्र राय, ओमप्रकाश, नगीना राम, पंचरत्न, विनय, राजकुमार, अशोक कुमार सहित तहसील के अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp