Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

काली पट्टी बांधकर अंतिम दिन संविदा कर्मचारियों ने जताया विरोध

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत संविदा कर्मचारियों की लंबित एवं न्यायोचित मांगों के समाधान को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन जारी है। इसी क्रम में तीसरी अंतिम दिन बुधवार को मुहम्मदाबाद गोहना में एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अपने नियमित कार्यों का निर्वहन करते हुए सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने कहा कि सीमित मानदेय, सेवा संबंधी असुरक्षा और विभिन्न कठिन परिस्थितियों के बावजूद संविदा कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी लंबित मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा है। संगठन ने शासन से कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान किए जाने तथा प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए समय दिए जाने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और अनुशासित तरीके से जारी रखते हुए अपनी मांगों को शासन तक पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान सर्वेश सिंह,रंजू मौर्य, नीतू शर्मा, अविनाश सिंह, प्रिय बुद्ध, शिवम पांडेय, रितेश कुमार राय समेत स्टाफ नर्स एवं अन्य संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp