Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्मार्ट मीटर और विद्युत बिलों को लेकर विद्युत विभाग का अभियान, 10 उपभोक्ताओं से जमा कराया बकाया बिल

Author Image
Written by
हारून खान

स्मार्ट मीटर और विद्युत बिलों को लेकर विद्युत विभाग का अभियान, 10 उपभोक्ताओं से जमा कराया बकाया बिल

मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना विद्युत विभाग द्वारा बकाया विद्युत बिल जमा कराने, स्मार्ट मीटर के माध्यम से कनेक्शन का उपभोग करने तथा विद्युत के अनावश्यक एवं अवैध उपयोग पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अधिशासी अभियंता विद्युत महेश चंद्र विश्वकर्मा के निर्देश पर विद्युत विभाग की टीम ने नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के सैदपुर मोहल्ला एवं विजय स्तंभ चौक क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शनों की जांच की।

जांच अभियान में एसडीओ विद्युत वैभव कृष्ण, अवर अभियंता रामविलास पासवान, राजेश सोनकर एवं चंद्रभूषण यादव सहित विद्युत विभाग की टीम मौजूद रही। जांच के दौरान कुछ उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन स्मार्ट मीटर से जुड़े हुए नहीं पाए गए। विभागीय अधिकारियों ने ऐसे उपभोक्ताओं को निर्देश दिया कि वैध विद्युत कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें और निर्धारित समय पर विद्युत बिल का भुगतान करें।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विद्युत चोरी करना दंडनीय अपराध है। यदि जांच के दौरान किसी उपभोक्ता को बिना वैध कनेक्शन के विद्युत का उपयोग करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्युत उपभोक्ता की होगी।

अभियान के दौरान पांच विद्युत उपभोक्ताओं के लोड बनाए गए, दो उपभोक्ताओं का विद्युत परिवर्तन किया गया तथा 10 विद्युत उपभोक्ताओं से बकाया विद्युत बिल का भुगतान कराया गया।

एसडीओ विद्युत ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे विद्युत विभाग के नियमों का पालन करें, बिजली का अनावश्यक दुरुपयोग न करें और समय से अपने विद्युत बिलों का भुगतान करें, ताकि किसी प्रकार की कार्रवाई से बचा जा सके।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp