Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खुरहट पहुंची पीपीएल कंपनी की जय किसान नवरत्न भारत यूरिया की पहली रेक, किसानों में खुशी

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना, तहसील क्षेत्र के खुरहट में पीपीएल कंपनी की जय किसान नवरत्न भारत यूरिया की पहली रेक पहुंचने पर क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। यूरिया की खेप पहुंचने से किसानों को उर्वरक की उपलब्धता में राहत मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर पीपीएल कंपनी के विपणन विकास अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, विपणन अधिकारी अमित सिंह, लॉजिस्टिक मैनेजर विपिन चौबे, असिस्टेंट मैनेजर सुमित राठी एवं गौरव चौरसिया ने बताया कि कंपनी का प्रयास है कि किसानों को यूरिया एवं डीएपी जैसे जरूरी उर्वरकों के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।

खुरहट रेक पॉइंट पर यूरिया की पहली खेप का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रमिकों का उत्साहवर्धन भी किया गया। कंपनी की यूरिया पहुंचने से क्षेत्र के किसानों को काफी लाभ मिलने की उम्मीद जताई गई।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के प्रगतिशील किसान अजय सिंह, सौरभ जायसवाल, नटवर राय सहित अन्य किसान, श्रमिक एवं वितरक मौजूद रहे। यूरिया की पहली रेक पहुंचने से क्षेत्र में उर्वरक की उपलब्धता को लेकर किसानों में उत्साह देखने को मिला।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp