Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वाहन चेकिंग अभियान में 29 बाइकों का चालान, हेलमेट और तीन सवारी पर पुलिस सख्त

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना,  पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत मोहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में पुलिस ने 29 बाइकों का चालान किया।

पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के आधा दर्जन स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हेलमेट नहीं लगाने तथा बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और निर्धारित संख्या में ही सवारी बैठाने के लिए जागरूक भी किया।

इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, मिथिलेश कुमार, अरविंद कुमार यादव, आदर्श दुबे, वैभव कुमार पांडेय, अनिल सिंह, जितेश कुमार, विकास कुमार, लक्ष्मी प्रसाद उपाध्याय, महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा गुप्ता, नूर आलम, राजेश कुमार गौतम, राम दुलारे सहित महिला कांस्टेबल एवं अन्य पुलिसकर्मी विभिन्न चेकिंग स्थलों पर तैनात रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में सतर्कता देखने को मिली।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp