Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

समाधान दिवस में नौ शिकायतें, तीन का मौके पर निस्तारण

Author Image
Written by
हारून खान

नवागत एसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी।

मऊ: मुहम्मदाबाद गोहना, स्थानीय कोतवाली सभागार में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में नवागत पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामलों की जांच निष्पक्षता और गुणवत्ता के आधार पर करते हुए पीड़ितों को समय से न्याय दिलाया जाए।

समाधान दिवस में कुल नौ प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें तीन मामलों का मौके पर निस्तारण कराया गया। शेष छह मामलों में आवश्यक जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्राप्त शिकायतों में छह राजस्व विभाग तथा तीन पुलिस विभाग से संबंधित थीं।

जमीन विवाद की जांच के निर्देश

समाधान दिवस के दौरान अतरारी गांव निवासी मोहम्मद राशिद ने वलीदपुर में जमीन से संबंधित विवाद की शिकायत की। इस पर पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को टीम गठित कर मामले की जांच कराने का निर्देश दिया। वहीं, पड़ेरुवां गांव निवासी चचेरे भाइयों संदीप यादव और अनिरुद्ध यादव के बीच कई दिनों से चल रहे भूमि विवाद को आपसी सुलह-समझौते के आधार पर समाप्त कराया गया।

पीड़ितों को न लगाने पड़ें कार्यालयों के चक्कर

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसकी वास्तविकता की जांच की जाए। निस्तारण में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखी जाए, ताकि पीड़ितों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी कमलकांत वर्मा सहित तहसील एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp