Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया गया मार्गदर्शन

Author Image
Written by
हारून खान

 

मऊ: मुहम्मदाबाद गोहना भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक सभागार में शिक्षक एमएलसी चुनाव के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को शिक्षक एमएलसी चुनाव के संबंध में मार्गदर्शन दिया और चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा की।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा मुहम्मदाबाद गोहना मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा ने की। इस दौरान विधानसभा संयोजक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता छोटू प्रसाद तथा सहसंयोजक ठाकुर प्रसाद का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वहीं, भाजपा किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री अजय सिंह कक्कू ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बैठक में करहा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, रानीपुर मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, खुरहट मंडल अध्यक्ष अर्पित उपाध्याय, मुहम्मदाबाद मंडल महामंत्री राहुल सिंह, मंत्री धर्मपाल चौहान, संतोष मल्होत्रा, राम नगीना चौहान, अजीत गुप्ता और चंद्रभूषण चौहान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सभी शक्ति केंद्र संयोजकों ने भी सहभागिता की।

बैठक के माध्यम से शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा संगठन की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp