Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का हंगामा, शव रखकर किया चक्काजाम

Author Image
Written by
हारून खान

पुलिस पर हादसे के आरोपी को छोड़ने का आरोप, करीब दो घंटे बाद खुला जाम

तहबरपुर (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के चिरावल गांव के पास 8 अक्टूबर की रात बाइक और वैगनआर कार की टक्कर में गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय शिवम पाल की शुक्रवार को लखनऊ स्थित केजीएमयू में उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार सुबह शव तहबरपुर पहुंचते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। लोगों ने टीकापुर तिराहे पर शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हादसे के आरोपी को छोड़ने का आरोप लगाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।

जानकारी के अनुसार, चिरावल गांव निवासी शिवम पाल पुत्र जियालाल पाल 8 अक्टूबर की रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरैया गांव से निमंत्रण में शामिल होकर बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब नौ से दस बजे के बीच गांव के पास उनकी बाइक की पूरब दिशा से जा रही वैगनआर कार से टक्कर हो गई। हादसे में शिवम पाल और उनके साथ बाइक पर सवार नितिन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। नितिन यादव की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, शिवम पाल को चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया था। केजीएमयू में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जाता है कि कार में तीन लोग सवार थे। हादसे के बाद दो लोग मौके से फरार हो गए, जबकि तीसरा व्यक्ति झाड़ियों में छिप गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। बाद में पुलिस पर उसे छोड़ने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।

रविवार सुबह शिवम का शव एंबुलेंस से तहबरपुर पहुंचा तो ग्रामीणों ने टीकापुर तिराहे पर शव रखकर आवागमन बाधित कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे। सूचना पर कप्तानगंज पुलिस, निजामाबाद के तहसीलदार और बूढ़नपुर के क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बाद करीब दो घंटे तक चला चक्काजाम समाप्त हुआ।

बताया गया कि नितिन यादव तहबरपुर में अपने मामा के मेडिकल हाल पर रहता था। वहीं, मृतक शिवम पाल के पिता जियालाल पाल पैरालिसिस से पीड़ित हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं। बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp