Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच मनाया गया माता मंगला जी का जन्मोत्सव सप्ताह

Author Image
Written by
हारून खान

भजन-कीर्तन, सत्संग और भंडारे के जरिए दिया सेवा, प्रेम और मानवता।

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना  परम पूज्य करुणामयी माता श्री मंगला जी के पावन जन्मोत्सव सप्ताह के अवसर पर रविवार को हंस ज्योति, हंस कल्चरल सेंटर की इकाई, शाखा मऊ की ओर से मुहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्धाश्रम में भजन-कीर्तन, सत्संग और भंडारा-प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस दौरान बुजुर्गों के बीच समय बिताकर उन्हें प्रेम, सम्मान और अपनत्व का एहसास कराया गया।

कार्यक्रम में भजन-कीर्तन के माध्यम से प्रभु का स्मरण किया गया, जबकि सत्संग में प्रेम, करुणा, सद्भाव और परोपकार के महत्व पर प्रकाश डाला गया। आयोजकों ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभवों का सम्मान करना, उनकी भावनाओं को समझना और सुख-दुःख में सहभागी बनना प्रत्येक व्यक्ति का मानवीय दायित्व है। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों और उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रद्धापूर्वक भोजन एवं प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक अनुष्ठान के साथ समाज में सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना को मजबूत करना रहा।

आयोजकों ने कहा कि आध्यात्मिकता का वास्तविक स्वरूप मानव सेवा, विनम्रता और करुणा में दिखाई देता है। जरूरतमंदों और बुजुर्गों के जीवन में खुशियां लाना ही सच्ची सेवा है। कार्यक्रम के अंत में माता श्री मंगला जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। साथ ही समस्त मानव समाज के सुख, शांति, सद्भाव और कल्याण के लिए प्रार्थना की गई।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp