Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खाकी बाबा कुटी के पोखरे का हो रहे सुंदरीकरण कार्य का चेयरमैन ने किया निरीक्षण

Author Image
Written by
हारून खान

दशहरा तक सभी कार्य पूर्ण करने का ठेकेदार को दिये निर्देश  दो करोड़ की लागत से हो रहा सुंदरीकरण कार्य

————————————————–

मऊ। चिरैयाकोट स्थानीय नगर के वार्ड नंबर 7 मुबारकपुर में स्थित खाकी बाबा की कुटी के पोखरे का सुंदरीकरण का कार्य युद्धस्तर पर स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दो करोड़ रुपए आवंटित किया गया है। उक्त पोखरे पर हो रहे निर्माण कार्य का रविवार को निरीक्षण करते हुए चेयरमैन रामप्रताप यादव ने ठेकेदार को सुंदरीकरण से संबंधित सभी कार्य दशहरा तक पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया। इस दौरान चेयरमैन ने बताया कि पोखरे पर हो रहे सुंदरीकरण कार्य में घाट का निर्माण, पोखरे का सुंदरीकरण,पाथवे का निर्माण, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, शौचालय का निर्माण, फव्वारे के साथ शंकर भगवान की प्रतिमा आदि कार्य कराये जाने हैं। जिनमें से अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं। कुछ कार्य बाकी हैं, जिन्हें दशहरा तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाएगा। ताकि दशहरा के बाद पूर्णमासी के दिन स्थानीय नगर के लगने वाले में स्थानीय नगरवासियों सहित क्षेत्र के आसपास के लोग मेला के साथ ही इस पोखरे के मनोहारी दृश्य और इसकी भव्यता का आनंद ले सकें। निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत के लिपिक सत्येन्द्र कुमार, ठेकेदार सुनील कुमार, श्रीराम जानकी मंदिर (खाकी बाबा कुटी) ट्रस्ट के महामंत्री वीरेंद्र यादव, महेंद्र मौर्य, अजीत यादव,बीनू पाण्डेय, हरिओम यादव,अंगद पाण्डेय, लियाकत अली, राजबहादुर आदि लोग उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp