Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कम्पोजिट विद्यालय माहपुर में लगा ‘चिल्ड्रेन बैंक’, बालिकाओं को सिखाए बचत और धन प्रबंधन

Author Image
Written by
हारून खान

मिशन शक्ति के छठवें चरण में वित्तीय साक्षरता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

मऊ: मुहम्मदाबाद गोहना, मिशन शक्ति विशेष अभियान के छठवें चरण के तहत गुरुवार को कम्पोजिट विद्यालय माहपुर में जागरूकता एवं शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को बैंकिंग प्रणाली, वित्तीय साक्षरता, बचत, धन के सदुपयोग और वित्तीय अनुशासन के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यालय में संचालित ‘चिल्ड्रेन बैंक’ आकर्षण का केंद्र रहा।

विद्यालय के नवाचारी शिक्षक राजीव कुमार मौर्य की पहल पर संचालित चिल्ड्रेन बैंक के माध्यम से बच्चों को बैंकिंग प्रक्रिया, बचत और धन प्रबंधन का व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की अनुभवात्मक एवं गतिविधि आधारित शिक्षा की अवधारणा को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

कार्यक्रम में राज्य संदर्भ समूह के सदस्य संजय कुमार तिवारी ने चिल्ड्रेन बैंक की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें वास्तविक जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए भी सक्षम बनाना है। उन्होंने शिक्षक राजीव कुमार मौर्य की इस पहल को अन्य विद्यालयों के लिए अनुकरणीय बताया।

कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन तथा संजय कुमार तिवारी की देखरेख में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी, नीलम दुबे, अभिषेक सरोज, नीलिमा यादव, गौतम कुमार सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को वित्तीय जागरूकता, आत्मनिर्भरता और व्यावहारिक जीवन-कौशल से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp