Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वाहन चेकिंग अभियान में 43 बाइक का ई-चालान, पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

Author Image
Written by
हारून खान

हेलमेट, प्रदूषण प्रमाणपत्र और तीन सवारी के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई

मऊ: मुहम्मदाबाद गोहना, पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के आदेश के क्रम में चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत बुधवार की शाम मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 43 दोपहिया वाहनों का ई-चालान किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कैलेंडर तिराहा सहित आजमगढ़ मार्ग, मऊ मार्ग, चिरैयाकोट मार्ग, मुबारकपुर मार्ग और जीयनपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान हेलमेट नहीं लगाने, प्रदूषण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने और बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में सतर्कता देखने को मिली।

इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, मिथिलेश कुमार, अरविंद कुमार यादव, आदर्श दुबे, नूर आलम, राजेश कुमार गौतम, वैभव कुमार पांडेय, अनिल सिंह, विकास कुमार, जितेश कुमार, लक्ष्मी प्रसाद उपाध्याय, महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा गुप्ता सहित कांस्टेबल सतीश कुमार सोनी, सोनू सिंह, संदीप कुमार, सतीश कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, महेश पाल और सुरेंद्र कुमार पाठक समेत अन्य पुलिसकर्मी विभिन्न चेकिंग स्थलों पर तैनात रहे।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें, वाहन के आवश्यक दस्तावेज पूरे रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp