Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मिशन शक्ति अभियान: छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति किया जागरूक

Author Image
Written by
हारून खान

एंटी रोमियो टीम ने सोशल मीडिया सुरक्षा और डिजिटल सतर्कता की दी जानकारी

मऊ: मुहम्मदाबाद गोहना, उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत गुरुवार को मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के एक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एंटी रोमियो टीम ने विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा सोशल मीडिया सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन वीडियो और जागरूकता संदेशों के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने बताया कि डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते समय सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी या निजी विवरण साझा नहीं करना चाहिए। सोशल मीडिया पर भी सतर्कता बरतनी चाहिए, ताकि ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचा जा सके।

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को ‘सतर्क रहें, सुरक्षित रहें’ जैसे संदेशों के माध्यम से डिजिटल दुनिया में जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही साइबर अपराध से बचाव और सुरक्षित डिजिटल भविष्य के लिए जागरूकता को आवश्यक बताया।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, साइबर प्रभारी शालिनी मौर्य सहित संबंधित विभाग के लोग मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp