Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चिरैयाकोट में दो यात्री बसों की जांच में मिला खोया, मिठाइयों के चार नमूने भी लिए गए

Author Image
Written by
हारून खान

चिरैयाकोट में दो यात्री बसों की जांच में मिला खोया, मिठाइयों के चार नमूने भी लिए गए।

मऊ। आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने विशेष अभियान चलाया। बुधवार, 4 नवंबर को सहायक आयुक्त (खाद्य)-II मंजूषा सिंह के नेतृत्व में चिरैयाकोट थाना के सामने दो यात्री बसों की जांच की गई। इस दौरान कुल 230 किलोग्राम खोया अस्वच्छ और दूषित परिस्थितियों में रखा हुआ मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया।

जानकारी के अनुसार, पहली बस संख्या यूपी 65 डीटी 1487 सैदपुर, गाजीपुर से आ रही थी। जांच के दौरान बस में 180 किलोग्राम खोया मिला। पूछताछ में कैलाश यादव ने 100 किलोग्राम और सतीश चन्द्र यादव ने 80 किलोग्राम खोया अपना बताया। वहीं दूसरी बस संख्या यूपी 65 एचटी 8285 की जांच में 50 किलोग्राम खोया लावारिस अवस्था में पाया गया।

खाद्य विभाग के अनुसार बरामद खोया बदबूदार, धूलयुक्त तथा अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में भंडारित था। इसकी अनुमानित कीमत 69 हजार रुपये बताई गई। नगर पंचायत चिरैयाकोट की टीम के सहयोग से संबंधित कारोबारकर्ताओं की सहमति के बाद नियमानुसार पूरे 230 किलोग्राम खोये को मौके पर नष्ट करा दिया गया।

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के नमूने भी संग्रहित किए। पहसा बाजार से छेना मिठाई, भीमपुरा मोड़ रतनपुरा स्थित प्रतिष्ठान से बेसन लड्डू तथा चोरपाकला स्थित भाई-भाई बंगाली स्वीट सहित एक अन्य प्रतिष्ठान से बर्फी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जागरूक भी किया।

कार्रवाई के दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य)-II मंजूषा सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, ओमप्रकाश यादव, रीता, स्वामीनाथ, अजीत कुमार त्रिपाठी और विजय प्रकाश उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

शनिवार, 28 नवंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp