Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तत्काल टिकट के लिए रातभर लाइन, फिर भी खाली हाथ लौट रहे यात्री

Author Image
Written by
हारून खान

 

मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में आरक्षण टिकट, वेटिंग लिस्ट और तत्काल टिकट उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तत्काल टिकट के लिए यात्री रातभर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं, लेकिन टिकटों की सीमित उपलब्धता के चलते अधिकांश लोगों को निराश होकर लौटना पड़ता है।

शुक्रवार सुबह 10 बजे तत्काल टिकट के दौरान रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की लंबी कतार लगी रही। यात्रियों के मुताबिक, स्लीपर क्लास और वातानुकूलित श्रेणी में फार्म के आधार पर मात्र एक-एक यात्री को ही तत्काल टिकट मिल सका, जबकि अन्य यात्री घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी टिकट पाने से वंचित रह गए।

यात्रियों का कहना है कि तत्काल टिकट की बुकिंग देशभर में निर्धारित समय पर शुरू होती है, जिसके चलते कुछ ही मिनटों में टिकट उपलब्धता समाप्त हो जाती है। ऐसे में दूर-दराज के क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों, मरीजों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य जरूरतमंद यात्रियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोलने की मांग की है। साथ ही विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाने और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन किए जाने की मांग उठाई है।

यात्रियों का कहना है कि यदि टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाए और ट्रेनों में अतिरिक्त व्यवस्था की जाए तो काफी हद तक समस्या दूर हो सकती है। उन्होंने रेलवे के उच्चाधिकारियों से इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देने तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

शनिवार, 28 नवंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp