
Written by
हारून खान
14 वर्षीय किशोरी की मौत, गांव में शोक
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के संसारपट्टी कमालपुर गांव में बुधवार शाम एक 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के समय परिवार के सदस्य खेत में काम करने गए थे, जबकि किशोरी घर पर अकेली थी।
गांव निवासी खराऊ चौहान की पुत्री प्रिया चौहान की मौत की जानकारी मिलने पर गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और मामले की जांच शुरू कर दी।
परिजनों की ओर से पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया है। घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना से परिवार में शोक व्याप्त है।











