Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, एसडीएम ने किया शुभारंभ

Author Image
Written by
हारून खान

 

मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कैलेंडर तिराहा स्थित नॉर्मल स्कूल के मैदान में बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, योग प्रदर्शन और कव्वाली प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न न्याय पंचायतों के विजेता विद्यार्थियों ने ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दौड़, खो-खो, कबड्डी और गोला प्रक्षेपण सहित विभिन्न खेल आयोजित किए गए, जिनमें प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं ब्लॉक स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ब्लॉक की ओर से ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने जिस उत्साह और प्रतिभा के साथ प्रदर्शन किया, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यही बच्चे आगे चलकर जनपद, मंडल और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। खेल प्रतियोगिताएं बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन एवं टीम भावना भी विकसित करती हैं।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार तिवारी ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता नवनीत गिरी, राजेश कुमार, सुनील यादव, साइनबा नोमानी, विजय प्रकाश पाठक, पवन गुप्ता, शशि भूषण, अनिल सिंह, धनंजय सिंह, स्वतंत्र श्रीवास्तव, धनंजय कुमार, प्रवीण सिंह, अमित यादव, हिमांशु, विक्रम सिंह, मदन कुमार, ओम प्रकाश ओझा सहित विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

शनिवार, 28 नवंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp