Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

असली दूल्हे को ठग ले गई फर्जी दुल्हन, पुलिस बनकर आए गिरोह ने की लूटपाट, सात गिरफ्तार

Author Image
Written by
Sahabuddin Hashmi

गोरखपुर –  यूपी के गोरखपुर में लुटेरी दुल्हन गिरोह का का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जाल में फंसाकर राजस्थान के परिवार के युवक की फर्जी शादी कराकर और पुलिस बनकर तीन लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने गिरोह में शामिल हरियाणा के बिचौलिया, चिलुआताल थाने के हिस्ट्रीशीटर और मुख्य आरोपी सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरी दुल्हन और उसकी फर्जी बहन की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र व सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने पुलिस लाइन में संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर गिरोह के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान के कोटा के मुकेश मीणा अपने भाई ब्रह्ममोहन मीणा की शादी खोज रहे थे। इस सिलसिले में उनकी मुलाकात हरियाणा के रहने वाले राजू शर्मा से हो गई। उसने गोरखपुर की तीन लड़कियों के फोटो भेजे और एक फोटो पंसद आने पर शादी तय करा दी। राजू 12 मार्च को राजस्थान के परिवार को लेकर गोरखपुर आया। यहां हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह के घर पर कथित मौसी शैला देवी शादी के लिए एक लड़की को लेकर आई और जयमाल करा दिया गया।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp