Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सेक्रेट हार्ट स्कूल का शानदार रिजल्ट, हसमित राजा बने टॉपर

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के सुरुहूरपुर कालिंदीपुरम स्थित सेक्रेट हार्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष आयोजित हाईस्कूल (कक्षा 10) की परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार परिणाम हासिल किए, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
विद्यालय की छात्राओं ने विशेष रूप से उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। दसवीं कक्षा में कुल 10 छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर यह साबित किया कि वे शिक्षा के क्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है।
इस वर्ष हसमित राजा ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता को विद्यालय परिवार ने बेहद गर्व के साथ सराहा और उनको माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही अन्य छात्राओं का प्रदर्शन भी अत्यंत सराहनीय रहा, जिन्होंने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विद्यालय के प्रबंधक हरे कृष्ण बरनवाल एवं प्रिंसिपल डॉ. किरण कृष्ण ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
प्रबंधक एवं प्रिंसिपल ने विद्यालय के समस्त अध्यापकों की भी सराहना की, जिनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने विद्यार्थियों को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी छात्र-छात्राएं इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp