Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आजमगढ़ में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

Author Image
Written by
Reena Rao

आजमगढ़ जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सरायमीर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर पीड़ित से एक लाख रुपये की मांग की गई थी। पीड़ित अवनीश राय ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन यूनिट से की थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया।

कार्रवाई के दौरान एंटी करप्शन टीम ने आरोपी सब इंस्पेक्टर को 20 हजार रुपये लेते समय मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp