Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आजमगढ़ फर्जी एनकाउंटर मामले में पीड़ित परिवार से मिले एहसान खान, 15 दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी

Author Image
Written by
हारून खान

आजमगढ़ जिले के जीयनपुर क्षेत्र स्थित चक लालचंद गांव में कथित फर्जी एनकाउंटर मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। अपाहिज हुए अभिषेक सिंह उर्फ धर्मेंद्र सिंह के परिवार से मिलने समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और असपा(का) के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एहसान खान अपने समर्थकों के साथ उनके आवास पहुंचे।
उन्होंने पीड़ित की माता त्रिलोतमा सिंह, पिता अशोक सिंह, पत्नी खुशबू सिंह, बहन प्रिया सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात कर सांत्वना दी और पूरे मामले की जानकारी ली।
एहसान खान ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दिनदहाड़े घर में घुसकर कार्रवाई की और बाद में मोतीघाट क्षेत्र में घायल कर फर्जी मुठभेड़ की कहानी गढ़ी। उन्होंने कहा कि इस घटना से परिवार का इकलौता बेटा अपाहिज हो गया है और अब परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि 15 दिन के भीतर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए, साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए।
एहसान खान ने चेतावनी दी कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो 5 मई को होने वाले आंदोलन में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शनिवार, 29 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp