Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ में महिला ने होटल में लगाई फांसीः प्रेमी के साथ ठहरी थी, युवक को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

मऊ के होटल में रविवार सुबह एक युवती का शव मिलने मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान गाजियाबाद निवासी भावना शर्मा (26) के रूप में हुई है। वह हरियाणा के पानीपत निवासी अपने प्रेमी शक्ति सिंह के साथ होटल में ठहरी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भावना का अपने पति से करीब आठ माह पहले विवाद के बाद अलगाव हो गया था, जिसके बाद वह शक्ति सिंह के साथ रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि घटना से पहले भावना और शक्ति पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से मऊ आए थे और पिछले तीन दिनों से होटल में ठहरे हुए थे। भावना के साथ उनका मासूम बेटा भी था। घटना सरायलखंसी थाना क्षेत्र की है।

शक्ति सिंह के अनुसार, वह शनिवार को किसी काम से वाराणसी गया था। इसी दौरान भावना ने उसे फोन कर जल्द लौटने को कहा और कथित तौर पर आत्महत्या की धमकी दी। देर रात जब शक्ति होटल लौटा, तो भावना का शव फंदे से लटका मिला। होटल कर्मचारियों की मदद से शव को नीचे उतारा गया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने होटल कर्मचारियों और मृतका के प्रेमी शक्ति सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ सिटी क्रिश राजपूत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और उनका भाई मऊ पहुंच रहा है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp