Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मुहम्मदाबाद गोहना में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट से महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कैलेंडर तिराहा के पास आलम हौंडा एजेंसी के समीप शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक दर्द नाक सड़क हादसा हो गया। मिट्टी लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार 45 वर्षीय प्रमिला देवी पत्नी राम रतन चौहान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जहानियापुर निवासी राम रतन चौहान अपनी पत्नी प्रमिला देवी को दवा दिलाने के लिए बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वे कैलेंडर तिराहा से पहले आलम हौंडा एजेंसी के पास पहुंचे की पीछे से आ रही मिट्टी लदी अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया प्रमिला देवी के ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है तथा पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
आज फोकस में

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश
आज फोकस में

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र
आज फोकस में

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक
आज फोकस में

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*
आज फोकस में

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*
आज फोकस में

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp