Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ – “उसने” बुलाया और हो गया कांड, सुबह मिली लाश!

Author Image
Written by
Rajeev Sharma

मऊ जिले के थाना हलधरपुर क्षेत्र के ग्राम अरदौना में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक खेत में एक युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई। मृतक की पहचान गांव निवासी 17 वर्षीय विपुल यादव पुत्र भूपेंद्र यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि सुबह के समय कुछ ग्रामीण खेत में अपनी दैनिक दिनचर्या के तहत गए थे, तभी उनकी नजर खेत में पड़े शव पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता बाहर रह कर कार्य करते हैं। बीती रात युवक के मोबाइल नंबर पर कोई कॉल आया था जिसके बाद बिना बताए वह अंधेरी रात में खेत की तरफ निकल गया और सुबह में उसकी लाश मिली। वही कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई कि फोन करने वाली कोई युवती रही जिससे उस युवक की बातचीत होती थी। आशंका जताई जा रही है कि युवक की कहीं और हत्या कर शव को यहां इस खेत लाकर फेंका गया है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

इस मामले में सपा नेता मलाई यादव ने बताया कि हमारे क्षेत्र में यह नृशंस हत्या कांड है और इसका जल्द खुलासा होना चाहिए, हम इस समय जिले से बाहर हैं। आकर परिवार वालों से मिलकर पूरी सच्चाई का पता किया जाएगा।

अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के अनुसार मृतक के सिर पीछे से पर चोट के निशान हैं। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद गांव में आक्रोश और भय का माहौल है, वहीं पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp