Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आजमगढ़ में कार गायब होने का सनसनीखेज मामला, पीड़ित ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

Author Image
Written by
Reena Rao

आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति की कार संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनकी कार को पुलिसकर्मियों द्वारा ट्रैक्टर से खींचकर ले जाया गया, लेकिन बाद में पुलिस ने गाड़ी आने से इनकार कर दिया।

मामला ग्राम छाउ थाना गंभीरपुर निवासी फिरोज अहमद का है। उन्होंने बताया कि रिश्तेदारों से उधार लेकर उन्होंने अपनी स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी थी, जो परिवार के इलाज और जरूरी कामों में इस्तेमाल होती थी।

पीड़ित के अनुसार 13 जनवरी 2026 को उनका बेटा आबिद कार लेकर गाजीपुर जा रहा था। रास्ते में जहानागंज क्षेत्र के वीरभद्रपुर गांव के पास कार अचानक गर्म हो गई, जिसके बाद उसने गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी और मैकेनिक लेने आजमगढ़ चला गया।

अगले दिन जब वह मैकेनिक के साथ वापस पहुंचा तो कार मौके से गायब थी। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि पुलिसकर्मी ट्रैक्टर से कार को खींचकर चक्रपानपुर चौकी ले गए हैं।

हालांकि जब पीड़ित ने चौकी चक्रपानपुर और थाना जहानागंज में जानकारी ली तो पुलिस ने ऐसी किसी भी कार के आने से साफ इनकार कर दिया।

पीड़ित का दावा है कि CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक ट्रैक्टर कार को खींचकर ले जा रहा है और पीछे दो पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं। ट्रैक्टर चालक ने भी बयान दिया कि दो पुलिसकर्मियों के कहने पर कार को पुलिस चौकी तक पहुंचाया गया था।

इसके बावजूद अब तक कार का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने, कार बरामद कराने और CCTV में दिख रहे पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

फिलहाल इस पूरे मामले ने पुलिस कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp