Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आजमगढ़ में सरेआम दुकानदार पर हमला | चाकू लहराकर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा | आरोपी गिरफ्तार

Author Image
Written by
Reena Rao

आजमगढ़ में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव बाजार में सरेआम एक दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने दुकानदार शैलेंद्र और उसके भाई पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वीडियो में आरोपी चाकू लहराते और दौड़ा-दौड़ा कर मारते नजर आ रहे हैं।

घटना सठियांव पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी दुर्गेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल लोहे की रॉड और लकड़ी की बेंत बरामद की गई है।

पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

फिलहाल वायरल वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आप अपने वर्तमान प्रधान के काम से संतुष्ट हैं?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp