Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Azamgarh-अतरौलिया में मारपीट के बाद वृद्ध की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Author Image
Written by
Reena Rao

अतरौलिया। थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में घायल 90 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 28 अप्रैल को वादिनी की तहरीर पर पवन कुमार पुत्र शम्भूनाथ निवासी भेलाडाड़ के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने पुरानी रंजिश को लेकर वादिनी और उसके ससुर रामसिंगार मिश्रा के साथ मारपीट की थी।

घायल रामसिंगार मिश्रा की 29 अप्रैल को उपचार के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद मुकदमे में गंभीर धारा बढ़ाई गई।

अतरौलिया थाना पुलिस ने 1 मई की सुबह महादेवपुर अंडरपास के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर ग्राम बिलारी स्थित ब्रह्मबाबा स्थान के पास झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया।

पुलिस आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

रविवार, 12 जुलाई 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp