Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्व विभाग के मामलों की रही अधिकता, मौके पर एक भी शिकायत का नहीं हुआ निस्तारण

Author Image
Written by
हारून खान

मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कोतवाल कमलकांत वर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।समाधान दिवस के दौरान कुल 23 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 20 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे, जबकि 3 मामले पुलिस विभाग से जुड़े थे। हालांकि, मौके पर किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका।प्रमुख मामलों में नगर पंचायत वलीदपुर निवासी इम्तियाज अहमद पुत्र जैनुद्दीन द्वारा सीमांकन को लेकर शिकायत की गई। वहीं लक्ष्मीना देवी पत्नी महेंद्र, निवासी लक्ष्मण पट्टी ने भी सीमांकन संबंधी प्रार्थना पत्र दिया। इसके अलावा फेकन पुत्र स्वर्गीय शुक्लदेव, निवासी बशरतपुर ने जमीन विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराई।कोतवाल कमलकांत वर्मा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित प्रार्थना पत्रों का दो दिन के भीतर सत्यता एवं गुणवत्ता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान उपनिरीक्षक राजेश कुमार गौतम, राम दुलारे, क्राइम इंस्पेक्टर राजीव कुमार यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मधुसूदन चौरसिया, राजस्व निरीक्षक अजय बहादुर सिंह, शैलेंद्र पांडे, संजीव कुमार, निधि गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp