Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आजमगढ़ में कार सवार युवकों पर फायरिंग, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Author Image
Written by
Faiz Hashmi

आजमगढ़ : जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में बुधवार देर रात हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। चार पहिया वाहन से जा रहे दो युवकों पर अज्ञात बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने युवकों को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक के परिजनों में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है। गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।

 

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद एसपी अस्पताल पहुंचे और घायल युवक से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि घटना के शीघ्र खुलासे के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। सर्विलांस और एसओजी टीम को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp