Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वलीदपुर में शुक्रवार को ही रहे साप्ताहिक बंदी, व्यापार मंडल ने डीएम-एसपी को सौंपा ज्ञापन

मऊ के वलीदपुर नगर पंचायत में साप्ताहिक बंदी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने बड़ा मुद्दा उठाया है। बुधवार को व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिला और नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा। व्यापारियों ने शुक्रवार को ही साप्ताहिक बंदी बनाए रखने, बाजार में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और गलियों में स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उमाशंकर ओमर के नेतृत्व में वलीदपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष वर्मा सहित कई व्यापारी कलेक्ट्रेट पहुंचे। व्यापारियों ने डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि वलीदपुर में गुरुवार और रविवार को बड़ी क्षेत्रीय बाजार लगती है, जिसमें दूर-दराज़ से लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। ऐसे में शुक्रवार को ही साप्ताहिक बंदी रखना व्यापार और जनता दोनों के हित में होगा।व्यापारियों ने अधिकारियों को बताया कि बाजार के दिनों में जेबकतरे और चोर उचक्के सक्रिय रहते हैं। मोबाइल और नकदी चोरी की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों में डर का माहौल बना रहता है। इस पर पुलिस अधीक्षक ने मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली को बाजार के दिनों में विशेष पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए।इसके अलावा व्यापार मंडल ने नगर की संकरी गलियों में तेज रफ्तार बाइक चलने से हादसों की आशंका जताते हुए जगह-जगह स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग भी उठाई। जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। व्यापार मंडल ने प्रशासन के आश्वासन पर संतोष जताया और जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई।शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी रहने से व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को सुविधा होगी। बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और गलियों में ब्रेकर बनवाने की मांग प्रशासन से की गई है।”फिलहाल व्यापार मंडल की मांगों पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया है। अब देखना होगा कि वलीदपुर बाजार में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन कितनी तेजी से कदम उठाता है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या आपके गांव में 2026 में प्रधानी का चुनाव समय पर होगा?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp