Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मधुमक्खी पालन खोलेगा आर्थिक समृद्धि के नए द्वार*

आज विश्व मधुमक्खी दिवस 20 मई पर जनपद के विकासखंड के रानीपुर के अकबरपुर ग्राम में उद्यान विभाग द्वारा कृषकों की चौपाल आयोजित करते हुए मधुमक्खी पालन से आयवृद्धि के नए रास्ते अपनाने की अपील की गई ।चौपाल में उद्यान निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह द्वारा अपने संबोधन में किसानों को उद्यान विभाग से मधुमक्खी पालन को प्रारंभ करने के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रत्येक इच्छुक किसान को एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना में 50 मधुमक्खी के बॉक्स की एक इकाई स्थापित करने पर अनुमानित लागत रुपया 320000 पर 40% के अनुसार रुपया ₹128 000 का अनुदान दिया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि उद्यान से जुड़े हुए प्रत्येक क्रियाकलाप से जनपद को विकसित किए जाने तथा ग्राम वासियों के जीवन स्तर में सुधार किया जाना ही सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य एवं राजकीय योजनाओं का सदुपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। चौपाल कार्यक्रम में रानीपुर विकासखंड के प्रगतिशील मधुमक्खी पालक अशोक कुमार द्वारा उद्यान विभाग से अनुदान प्राप्त कर किये जा रहे शहद उत्पादन के कार्य में स्थापित 150 मधुमक्खी बॉक्स से वर्ष में लगभग 8 लाख रुपए की आमदनी होने के बारे में बताया गया तथा मौन पालन कार्यक्रम में शहद के अतिरिक्त मोम,रॉयल जेली के रूप में प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त करने तथा अप्रत्यक्ष लाभ के रूप में फसलों के पर परागण क्रिया से उत्पादन में 20 से 25% वृद्धि के बारे में किसानों को जागरूक किया गया। उनके द्वारा मधुमक्खी पालन से जुड़ी आवश्यक सामग्रियों जिसमें बॉक्स ,जाली, फ्रेम इत्यादि का सजीव प्रदर्शन भी किया गया। उद्यान निरीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्ष 2026- 27 में नए कृषक मधुमक्खी पालन कार्यक्रम योजना से लाभ लेकर प्रारंभ करें और अपना पंजीकरण उद्यान विभाग में तत्काल कराएं ।आज के कार्यक्रम में काफी कृषक उपस्थित रहे जिसमे प्रमुख रूप से बृजेश, हरिवंश, सुमेर, जनार्दन एवं विभागीय कर्मचारी चंद्रभान प्रधान चौधरी उपस्थित थे।

आज का राशिफल

वोट करें

आप अपने गांव में किस तरह का प्रधान चाहते है?

गुरुवार, 21 मई 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp