Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शादी समारोह में भोजन को लेकर विवाद, युवक पर हमला

Author Image
Written by
Vipinkumar Singh

शादी समारोह में भोजन को लेकर विवाद, युवक पर हमला

रानीपुर (मऊ)। थाना क्षेत्र के ग्राम घूटमा में एक शादी समारोह के दौरान भोजन के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी साहिल पड़ोसी की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान भोजन को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गांव के ही कुछ लोगों ने साहिल को घेर लिया और लाठी-डंडों, ईंटों तथा लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। हमले में साहिल के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 एवं रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पीड़ित के पिता शहरे आलम की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

– विपिन कुमार सिंह

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp