Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ में 15 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

Author Image
Written by
Vipinkumar Singh

मऊ जनपद के रानीपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक 15 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला। किशोरी की पहचान मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा संसार पटी निवासी प्रीति चौहान पुत्री खराऊ चौहान के रूप में हुई है। शव करजौली जंगल में एक आछी के पेड़ से लटका पाया गया।

परिजनों ने बताया कि प्रीति चौहान अपने दो भाइयों और पांच बहनों में दूसरे नंबर की संतान थी। सोमवार शाम करीब 7 बजे वह अपनी छोटी बहन के साथ घर से लगभग 2 किलोमीटर दूर गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी।

मंगलवार सुबह करीब 7 बजे प्रीति की छोटी बहन प्रिया ने परिजनों को करजौली जंगल में पेड़ से शव लटका होने की सूचना दी। परिवार के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से शुरू कर दी है। किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

मऊ के पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया सभी संभावित बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी आपराधिक संलिप्तता का पता चलता है, तो दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, सीओ शीतला प्रसाद पाण्डेय, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सहित फॉरेंसिक टीम और एसओजी टीम जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
आज फोकस में

फरियादियों की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे एसएसपी गोरखपुर, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश
आज फोकस में

शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर का स्थलीय निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सख्त निर्देश

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र
आज फोकस में

रक्षाबंधन पर एसडीएम समेत अधिकारियों को बांधा रक्षा सूत्र

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक
आज फोकस में

गोरखनाथ थाने में ईद-ए-मिलादुन्नबी और रक्षाबंधन को लेकर शांति समिति की बैठक

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*
आज फोकस में

मानसिक मंदिर आश्रय गृह गोरखपुर में छात्रों के बीच वितरित किया गया राष्ट्रीय ध्वज एवं खाद्य पदार्थ*

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*
आज फोकस में

*आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत गोरखपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को भेट किया गया राष्ट्रीय ध्वज*

आज का राशिफल

वोट करें

आपके गांव की सबसे बड़ी समस्या क्या है?

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp