Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मऊ: चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई पिकअप, बड़ा हादसा टला

Author Image
Written by
Vipinkumar Singh

रानीपुर (मऊ)। रानीपुर थाना क्षेत्र के मिर्जाहाजीपुरा-सुल्तानीपुर मार्ग पर बुधवार भोर करीब 4 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। प्रयागराज से टमाटर लादकर मऊ आ रही पिकअप चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक बाल-बाल बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप तेज रफ्तार से मऊ की ओर जा रही थी। भोर के समय चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे वाहन पर उसका नियंत्रण समाप्त हो गया और पिकअप सड़क से उतरकर पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए।

हादसे के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। दुर्घटना में पिकअप के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक की सतर्कता और समय रहते वाहन की रफ्तार कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद वाहन को सड़क किनारे सुरक्षित कराया गया। ग्रामीणों ने लंबी दूरी तय करने वाले चालकों से पर्याप्त आराम करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

आज का राशिफल

वोट करें

क्या चुनाव में धनबल (पैसा) का असर पड़ता है?

शनिवार, 17 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp